Meerut News: CCSU में NSUI का प्रदर्शन, NEET परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

Meerut News: मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और NEET अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Sushil Kumar
Published on: 25 May 2026 10:34 PM IST
Meerut News: CCSU में NSUI का प्रदर्शन, NEET परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
X

Meerut News

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को National Students' Union of India (एनएसयूआई) के हजारों कार्यकर्ताओं और NEET अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव Rohit Rana, छात्र नेता प्रशांत चौधरी, शशांक शर्मा तथा मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinod Jakhar ने किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “NTA हल्ला बोल” अभियान के तहत केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप था कि NEET परीक्षा में पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और कथित भ्रष्टाचार के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है।एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही खामियों से छात्रों में भारी निराशा और मानसिक तनाव का माहौल है। उन्होंने हाल के दिनों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार और परीक्षा एजेंसी पर डाली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही और NTA की विफलता ने मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब असुरक्षा और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने सरकार से NTA को तत्काल भंग करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, NEET प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story