TRENDING TAGS :
Meerut News: चौधरी चरण सिंह के विचार गांव और किसान की ताकत : त्रिलोक त्यागी
Meerut News: रालोद की श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को किसान, गांव और सामाजिक न्याय की राजनीति का प्रतीक बताया।
meerut News (Social Media) (2).jpg
Meerut News: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल (युवा) की ओर से बेगमपुल स्थित एसजीएम गार्डन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों को गांव, किसान और सामाजिक न्याय की राजनीति की आधारशिला बताते हुए उन्हें याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में राजनीति सीखी है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब मानते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। ऐसे में गांवों को मजबूत करना और किसानों को सम्मान दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रालोद को मजबूत करने और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सर्वसमाज और अल्पसंख्यकों के हितों की आवाज थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने दलित समाज को खेतिहर वर्ग से जोड़ने का काम किया, जिसकी चर्चा आज भी देशभर में होती है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मालिक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचार समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देते हैं। वहीं सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि सामाजिक न्याय की अलख चौधरी चरण सिंह ने जगाई थी, जिसे आगे बढ़ाने का काम आज रालोद नेतृत्व कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष (युवा) आसिफ चौधरी ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) विवेक बाफर ने किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष (युवा) अभिमन्यु ललसाना और महानगर अध्यक्ष हेमंत प्रजापति रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


