Meerut News: दीपावली सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय आस्था और धर्म की विजय का महापर्व: विनीत अग्रवाल शारदा

Meerut News: भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने मेरठ के आबूलेन, बेगमपुल और खंदक बाजार में आयोजित दीपावली मिलन समारोहों में शामिल होकर व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं।

Sushil Kumar
Published on: 7 Nov 2026 9:19 PM IST
Meerut News: दीपावली सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय आस्था और धर्म की विजय का महापर्व: विनीत अग्रवाल शारदा
X

Meerut News

Meerut News: भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने छोटी दीपावली और दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र आबूलेन, बेगमपुल और ऐतिहासिक हथकरघा नगरी के खंदक बाजार समेत विभिन्न बाजारों में आयोजित दीपावली मिलन समारोहों में शिरकत की। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कारोबार में तरक्की तथा परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि दीपावली महज रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय आस्था और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास पूरा कर रावण का अंत किया और अयोध्या लौटे तो नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। उसी परंपरा का निर्वहन आज भी दीपोत्सव के रूप में किया जा रहा है। यह पर्व हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा मिली है।

अयोध्या में करीब 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण और दीपोत्सव पर लाखों दीपों से जगमगाती रामनगरी प्रत्येक सनातनी के लिए गौरव और आस्था का विषय है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने का निर्णय भी राष्ट्रीय एकता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शारदा ने विश्वास जताया कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी और लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों और प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की उन्नति के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। अंत में उन्होंने भगवान श्रीराम, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना की कि दीपावली सभी व्यापारियों के कारोबार में दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की, परिवारों में सुख-शांति और देश में खुशहाली लेकर आए।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story