TRENDING TAGS :
Mathura News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मथुरा दौरा आज
Mathura News: मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे 11:50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एंड गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के वीआईपी गेस्ट हाउस जाएंगे जहां उनका संक्षिप्त विश्राम और दोपहर का भोजन निर्धारित है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मथुरा दौरा आज (photo: social media )
Mathura News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर वृंदावन और मथुरा में रहेंगे। उनके साथ लेडी गवर्नर भी मौजूद रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल का काफिला सुबह 9 बजे हिमाचल सदन, नई दिल्ली से रवाना होगा और पूर्वान्ह 11 बजकर 20 मिनट पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगा। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे 11:50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एंड गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के वीआईपी गेस्ट हाउस जाएंगे जहां उनका संक्षिप्त विश्राम और दोपहर का भोजन निर्धारित है।
दोपहर 3:45 बजे राज्यपाल मथुरा से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे कलाकृति सांस्कृतिक एवं कन्वेंशन सेंटर आगरा पहुंचेंगे। यहां वे जनता राज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सायं 6:30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत राज्यपाल का काफिला 9:15 बजे नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन पहुंचेगा, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
प्रशासन ने दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी
राज्यपाल के साथ उनके सैन्य एडीसी मेजर जी.एस. कंधोला, निजी सचिव सुधीर कुमार जायसवाल सहित सुरक्षा कर्मियों का दल रहेगा। प्रशासन ने दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम मथुरा की ओर से सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्यपाल की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और मार्ग में सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।


