Meerut News: IGRS रैंकिंग में मेरठ रेंज नंबर-1, चारों जिले रहे अव्वल

Meerut News: अप्रैल 2026 की IGRS रैंकिंग में मेरठ रेंज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ भी अव्वल रहे।

Sushil Kumar
Published on: 8 May 2026 3:52 PM IST
Meerut Range No. 1 in IGRS Ranking, Four Districts Available
X

IGRS रैंकिंग में मेरठ रेंज नंबर-1, चारों जिले रहे अव्वल (Photo- Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की अप्रैल 2026 की मासिक रैंकिंग में Meerut परिक्षेत्र ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि मेरठ रेंज के सभी चार जनपद — Meerut, Bulandshahr, Baghpat और Hapur — ने भी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

मेरठ रेंज को मिली बड़ी उपलब्धि

मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया गया। इसी के परिणामस्वरूप अप्रैल 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में मेरठ रेंज को यह उपलब्धि मिली है।

उन्होंने बताया कि पिछले माह सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि शिकायतों की जांच केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि मौके पर जाकर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने और रजिस्टर अद्यावधिक रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

डीआईजी ने महिला, वरिष्ठ नागरिक और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग और जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से जहां आमजन को त्वरित राहत मिलती है, वहीं पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत होता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story