चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती के आयोजन की कमान सात सदस्यीय समिति को, जयंत सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती पर हापुड़ के नूरपुर में भव्य समारोह आयोजित होगा। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने आयोजन की तैयारियों और सफल संचालन के लिए सात सदस्यीय समिति गठित कर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

Sushil Kumar
Published on: 25 Nov 2026 7:32 PM IST
चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती के आयोजन की कमान सात सदस्यीय समिति को, जयंत सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी
X

Meerut News

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर हापुड़ के नूरपुर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों और सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सात सदस्यीय समिति गठित की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर गठित इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

समिति में संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद एवं रालोद संसदीय बोर्ड के चेयरमैन केसी त्यागी, बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा तथा पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी नेतृत्व ने समिति के सदस्यों को समारोह की तैयारियों में तेजी लाने, आयोजन के विभिन्न पहलुओं में समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। नूरपुर में होने वाले इस आयोजन को चौधरी चरण सिंह की विरासत और किसान हितों के प्रति उनके योगदान को याद करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

समिति के गठन पर मेरठ में रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए नामित सदस्यों को बधाई दी। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, रणवीर दहिया, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, दिलप्रीत कोहली, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, मेहरपाल सिंह काकरान, नईम सागर और डॉ. इकबाल मलिक आदि शामिल रहे।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story