Meerut News : आवास विकास के स्कूलों पर नोटिस का मामला जयंत चौधरी तक पहुंचा

Meerut News : आवास विकास के स्कूलों को जारी नोटिस का मामला केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तक पहुंचा, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Sushil Kumar
Published on: 25 May 2026 10:24 PM IST
Meerut News : आवास विकास के स्कूलों पर नोटिस का मामला जयंत चौधरी तक पहुंचा
X

Meerut News : आवास विकास क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों को जारी नोटिसों का मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय लोकदल और स्कूल संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर मेरठ के स्कूलों की समस्याएं उठाईं।प्रतिनिधिमंडल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के रालोद प्रभारी विनय प्रधान, पंजाब प्रभारी दिलप्रीत कोहली और ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोद प्रदेश महासचिव कंवल जीत सिंह शामिल रहे।

प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने बताया कि आवास विकास परिषद की ओर से कई स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे स्कूल संचालकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सामने कहा कि कई विद्यालय वर्षों से संचालित हैं और हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई इन संस्थानों से जुड़ी हुई है। ऐसे में अचानक की जा रही कार्रवाई से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए नोटिसों पर रोक लगाने और व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान स्कूल संचालन से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर भी चर्चा हुई।मंत्री जयंत चौधरी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।बैठक में अमेरिकन स्कॉलर्स के संचालक विक्रम लांबा ,अलेक्जेंडर स्कूल के संचालक सचिन शर्मा और ब्लिस इंटरनेशनल के संचालक दीपक भाटिया भी मौजूद रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story