कांवड़ यात्रा: 12 अगस्त तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

Meerut News: मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 12 अगस्त तक मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

Sushil Kumar
Published on: 31 July 2026 10:29 PM IST
कांवड़ यात्रा: 12 अगस्त तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
X

Meerut News

Meerut News: मेरठ मंडल के आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 12 अगस्त तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी स्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कांवड़ मार्गों पर सफाई, सुरक्षा, बिजली, पेयजल और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। आयुक्त ने प्रमुख कांवड़ मार्गों और विशेष स्थलों पर नियमित सफाई कराने तथा बाबा औघड़नाथ मंदिर के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे तथा शिविरों में सुरक्षित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। आंधी या बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने, शिविरों में शुद्ध पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर क्षेत्र में घूम रहे गौवंशों को गौशालाओं और कांजी हाउस भेजने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, साइनेज, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, बाइक एंबुलेंस, गोताखोर और मोटरबोट जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, डीएफओ वंदना फोगाट, एडीएम सिटी बृजेश सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story