TRENDING TAGS :
Meerut News: जेल में योग-फिजियोथेरेपी और भरतनाट्यम से बंदियों में सकारात्मकता की पहल
Meerut News: मेरठ जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और कौशल विकास के लिए योग, फिजियोथेरेपी और भरतनाट्यम कक्षाओं का आयोजन किया गया।
Meerut Jail News
Meerut News: जिला कारागार मेरठ में मंगलवार को सर्वदक्ष (एनजीओ) और डायनेमिक दिवाज की टीम ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और कौशल विकास की दिशा में पहल की। कार्यक्रम के तहत योग एवं फिजियोथेरेपी कैंप के साथ भरतनाट्यम की प्रारंभिक नृत्य कक्षाएं भी आयोजित की गईं।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य योग और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, मानसिक संतुलन विकसित करना और कला के जरिए बंदियों के जीवन में सकारात्मकता लाना है।सर्वदक्ष एनजीओ के माध्यम से ड्रीम मेकओवर एंड बुटीक द्वारा सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और सैलून से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण भी निःशुल्क दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य कौशल विकास के साथ बंदियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम से जुड़ी सपना देवी, डॉ. सुहासनी शर्मा, रूपाली त्रिपाठी और मनीषा तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य, कला और कौशल विकास को एक साथ जोड़कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में यह सार्थक प्रयास किया जा रहा है।सर्वदक्ष एनजीओ, डायनेमिक दिवाज और ड्रीम मेकओवर एंड बुटीक की इस संयुक्त पहल को जिला कारागा


