क्षेत्रीय संगठन में मेरठ का दबदबा, 15 चेहरों को मिली जगह; दो उपाध्यक्ष, चार महासचिव और नौ सचिव बने

Meerut News: क्षेत्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी में मेरठ का दबदबा। त्रिपाल मलिक ने 15 चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी, दो उपाध्यक्ष और चार महासचिव बने।

Sushil Kumar
Published on: 4 Nov 2026 10:05 PM IST
क्षेत्रीय संगठन में मेरठ का दबदबा, 15 चेहरों को मिली जगह; दो उपाध्यक्ष, चार महासचिव और नौ सचिव बने
X

Meerut News

Meerut News: क्षेत्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी में मेरठ की मजबूत मौजूदगी दिखाई दी है। श्री त्रिपाल मलिक की ओर से घोषित कार्यकारिणी में मेरठ जनपद के 15 पदाधिकारियों को जगह मिली है। किसी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है तो किसी को महासचिव और सचिव बनाकर संगठन को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। नई नियुक्तियों के साथ क्षेत्रीय संगठन में मेरठ की भागीदारी और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

नई कार्यकारिणी में मेरठ से दो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें विनय मल्लापुर और संजय चौधरी रसूलपुर शामिल हैं। वहीं, चार लोगों को क्षेत्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें डॉ. गुलजार, अशोक चौधरी (गंगानगर), सुरेन्द्र नागर और सतीश त्यागी के नाम शामिल हैं।

संगठन के कामकाज को गति देने के लिए नौ क्षेत्रीय सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें ओंकार मलिक, विजेन्द्र सिंह भाटी, अभिषेक चौधरी (राजा), महरपाल सिंह, नरेश कुमार, अक्षय मलिक, रवि चिकारा, नईम सागर और विकास सिंह भैंसा को जिम्मेदारी मिली है।

नई जिम्मेदारी, बढ़ेंगी उम्मीदें

एक ही जनपद से 15 पदाधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने को संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के साथ अब इन सभी के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने और क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने की जिम्मेदारी होगी।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story