मेरठ: किसान के बेटे शशांक शर्मा बने एनएसयूआई पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

Meerut News: दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले शशांक को सात साल के संघर्ष का मिला इनाम, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई।

Sushil Kumar
Published on: 28 Nov 2026 10:05 PM IST
मेरठ: किसान के बेटे शशांक शर्मा बने एनएसयूआई पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष
X

Meerut News: मेरठ के रोहटा ब्लॉक के रसना गांव के एक किसान परिवार से निकलकर छात्र राजनीति में पहचान बनाने वाले शशांक शर्मा को एनएसयूआई पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सात साल तक संगठन में सक्रिय रहकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करने वाले शशांक को मिली यह जिम्मेदारी पश्चिमी यूपी की छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि शशांक शर्मा वर्ष 2019 से दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के जरिए एनएसयूआई से जुड़े थे। संगठन में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाई। फिलहाल वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छात्र राजनीति में सक्रिय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर करीब दो साल से इंतजार चल रहा था। संगठन के भीतर कई दावेदारियों और राजनीतिक समीकरणों के बीच आखिरकार शशांक शर्मा के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस नेताओं ने इसे उनकी मेहनत, धैर्य और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतिफल बताया है।एनएसयूआई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने शशांक को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने दस साल तक इस पद की जिम्मेदारी निभाई है। उन्हें विश्वास है कि शशांक के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।इस नियुक्ति में प्रियंका गांधी वाड्रा और उनकी टीम के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के प्रति आभार जताया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और एआईसीसी सचिव एवं पश्चिमी यूपी जोन प्रभारी संजीव आर्य ने शशांक को बधाई दी। मेरठ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, गौरव भाटी, महेंद्र शर्मा, प्रदीप अरोड़ा, हेमंत प्रधान और अवनीश पंवार समेत अन्य नेताओं ने भी खुशी जताई।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story