TRENDING TAGS :
Meerut News: 28 को मेडा-आरटीओ का घेराव करेंगे किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचने का ऐलान
Meerut News: मेरठ में मेडा और परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में भाकियू ने 28 सितंबर को मेडा और आरटीओ कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन में पहुंचेंगे।
Meerut News
Meerut News: मेडा और परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन का ऐलान किया है। शुक्रवार को कंकरखेड़ा स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में हुई भाकियू की जिला समीक्षा बैठक में तय किया गया कि 28 सितंबर को मेडा और आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संगठन ने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे।जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में सैकड़ों गांवों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता जगपाल जाटोली ने की, जबकि संचालन हर्ष चहल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से दो मुद्दों पर चर्चा हुई। पहला, परिवहन विभाग की ओर से 10-15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और दूसरा, मेडा द्वारा कच्ची कॉलोनियों में बने मकानों को अवैध बताए जाने का मामला।भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि दोनों विभागों की नीतियों से किसान और आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को कार्यकर्ता शहर में पहुंचकर दोनों विभागों का घेराव करेंगे और अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।
चौधरी ने कहा कि यदि अधिकारियों की ओर से सम्मानजनक तरीके से समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर संगठन पीछे नहीं हटेगा।बैठक में हर्ष चहल, मेजर सुरेंद्र, विनेश, देशपाल, ऋषिपाल, मोनू, सत्येंद्र, मनोज, सरदार जज सिंह, बंटी प्रधान, वीरेंद्र, कृष्णपाल, जगत सिंह, रामफल शर्मा और नरेश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


