TRENDING TAGS :
Meerut News: मेरठ के समर गार्डन में निशुल्क मेडिकल कैंप, हजारों लोगों ने कराई जांच और रक्तदान
Meerut News: सैफी संघर्ष समिति और प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन के कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं और चश्मे मिले। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की और रक्तदान भी हुआ।
इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं, समर गार्डन में एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर
- सैफी संघर्ष समिति और प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन के मेडिकल कैंप में हजारों लोगों की हुई जांच
- आंख, दांत, ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं, निशुल्क दवाइयों के साथ चश्मे भी बांटे
सुशील कुमार
मेरठ, 23 नवंबर। आर्थिक तंगी के चलते अक्सर इलाज टालने वाले जरूरतमंद लोगों को समर गार्डन में आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप में बड़ी राहत मिली। यहां एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहे। सैफी संघर्ष समिति और प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से 60 फुटा रोड स्थित एक मीनारा मस्जिद के पास लगाए गए इस कैंप में हजारों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं, जबकि जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरित किए गए। कैंप में दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई।
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जज एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा और डॉ. एससी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कारी शफीकुर्रहमान कासमी और कारी अफ्फान का स्वागत किया गया।
सुभारती मेडिकल कॉलेज और सुशीला जसवंत राय अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की। कैंप में सामान्य रोगों के अलावा दांतों, आंखों, कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। पैथोलॉजी और रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सैफी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने मरीजों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। कैंप में डॉ. रविंद्र जोशी, डॉ. दिया, डॉ. भूमिका, डॉ. नितिन, डॉ. मानस, डॉ. कुणाल, डॉ. अपूर्व, डॉ. अनमोल दीप कोर, डॉ. प्रगति, डॉ. आशीष, डॉ. सचि और डॉ. मोनीश सहित चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं।
इस दौरान फाउंडेशन की निदेशक एडवोकेट प्रणिता वशिष्ठ, सलीम सैफी, एडवोकेट नसीब सैफी, डॉ. संदीप उनियाल, नलिन अग्रवाल, डॉ. विनोद सांगवान, अंशज, एडवोकेट फिरोज, डॉ. नवाब सैफी, अनवार सैफी, यूसुफ सैफी, इमरान सैफी, शहजाद सैफी, हाजी नदीम सैफी, हाजी जावेद सैफी, मुजफ्फर सैफी, आरिफ सैफी, जाने आलम, डॉ. इमरान सैफी, डॉ. जुनेद सैफी, गुलजार सैफी, अलीहसन मलिक, अरशद सैफी, आसिफ सैफी, यूनुस सैफी, नौशाद सैफी, अवनीश, नवाब सैफी, प्रदीप, समद, डॉ. मुर्तजा, डॉ. पवन और स्वालिहीन सैफी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


