Meerut News: ढाई साल के मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार; बच्चा सकुशल बरामद

Meerut News:मेरठ के गंगानगर में ढाई साल के मासूम के अपहरण का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार हुआ और बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।

Sushil Kumar
Published on: 1 Sept 2026 5:13 PM IST
Meerut News: ढाई साल के मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार; बच्चा सकुशल बरामद
X

 Meerut News

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ की गंगानगर थाना पुलिस ने करीब ढाई साल के एक मासूम के अपहरण की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर निवासी संत राम ने 31 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका करीब ढाई वर्षीय पौत्र लापता है और उसे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी भोला सिंह उठाकर ले गया है।

शिकायत के आधार पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गंगानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भोला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया।जांच के दौरान पुलिस ने मामले में पहले दर्ज धारा 137(2) बीएनएस के स्थान पर धारा 140(1)/62 बीएनएस के तहत अपराध पाया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बालक की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में गंगानगर थाने के उपनिरीक्षक आशीष कुमार और उपनिरीक्षक अमित वर्मा शामिल रहे।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story