Meerut News: ड्रग्स के धंधे से बनाई करोड़ों की संपत्ति, मेरठ में गैंगस्टर ईशू पर बड़ी कार्रवाई

Meerut News: मेरठ में ड्रग्स तस्करी के आरोपी गैंगस्टर ईशू की करीब 2.81 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस और प्रशासन ने कुर्क कर दी। कार्रवाई के दौरान मकानों को सील किया गया और मुनादी कराई गई।

Sushil Kumar
Published on: 26 May 2026 10:14 PM IST
Meerut News: ड्रग्स के धंधे से बनाई करोड़ों की संपत्ति, मेरठ में गैंगस्टर ईशू पर बड़ी कार्रवाई
X

Meerut News

Meerut News: मेरठ पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कुख्यात ड्रग तस्कर और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ईशू की करीब 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर लोगों को बताया गया कि अपराध से अर्जित संपत्ति को सरकार बख्शने वाली नहीं है।

पुलिस के मुताबिक माधवपुरम निवासी ईशू पुत्र करण सिंह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत हत्या, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि उसने ड्रग्स की बिक्री से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर आलीशान मकान और अन्य संपत्ति बनाई थी।जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्रवाई में प्रेम विहार स्थित लगभग 1.70 करोड़ रुपये कीमत का मकान और लिसाड़ी क्षेत्र में करीब 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का दूसरा मकान कुर्क किया गया। इसके अलावा एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई। कुल कुर्क संपत्ति की कीमत करीब 2.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान थाना परतापुर पुलिस, स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संपत्तियों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए गए और विधिवत सीलिंग की गई।मेरठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का साफ संदेश है कि अपराध से कमाई गई संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story