Meerut News: हज यात्रा के नाम पर लोगों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में हज यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लोगों से करीब 8 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।

Sushil Kumar
Published on: 27 May 2026 8:53 PM IST
Meerut News: हज यात्रा के नाम पर लोगों से ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
X

Meerut News

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में हज यात्रा कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कई लोगों से हज यात्रा के नाम पर करीब आठ लाख रुपये से अधिक की रकम वसूली थी, लेकिन न तो उन्हें यात्रा पर भेजा गया और न ही धनराशि वापस की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 16 अक्टूबर 2025 को किठौर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ग्राम जडौदा निवासी जब्बार, उसकी पत्नी नाजमा और हापुड़ निवासी रजिया ने मिलकर लोगों को कम खर्च में हज यात्रा कराने का भरोसा दिया। आरोपियों ने कई लोगों से अलग-अलग किस्तों में करीब 8.06 लाख रुपये ले लिए। जब यात्रा की तारीख नजदीक आई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में पीड़ितों को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार को थाना किठौर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जब्बार, नाजमा और रजिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना किठौर के उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story