TRENDING TAGS :
Meerut News : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, आठ युवतियां मुक्त
Meerut News : मेरठ के जानी क्षेत्र में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवतियां मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार
Meerut Sex Racket Busted
Meerut News : मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आठ पीड़ित युवतियों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी, नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 19 मई को सूचना मिली थी कि मेरठ-बागपत रोड स्थित एपेक्स सिटी के पास एक बंद मकान में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंट में युवतियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार में धकेला जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सरधना के नेतृत्व में जानी थाना पुलिस और एएचटीयू टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मौके से आकाश उर्फ अनुज कुमार निवासी टीपीनगर, विशु निवासी बागपत और साहिब निवासी सरधना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे। मुख्य आरोपी आकाश उर्फ अनुज के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी सेट, फोनपे और पेटीएम के तीन क्यूआर कोड, हिसाब-किताब का रजिस्टर, 2500 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
इस मामले में थाना जानी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
[7:37 pm, 20/5/2026] Shalini Rai:


