Meerut News: आजादी के जश्न से पहले मेरठ के होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, चप्पे-चप्पे की जांच

Meerut News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ के प्रमुख होटलों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, कमरों, पार्किंग और संदिग्ध वाहनों की जांच की।

Sushil Kumar
Published on: 13 Aug 2026 9:56 PM IST
Meerut News:  आजादी के जश्न से पहले मेरठ के होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, चप्पे-चप्पे की जांच
X

Meerut News

Meerut News: स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को एलआईयू, BDDS, AS Check और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटल के कमरों से लेकर पार्किंग और आसपास खड़े संदिग्ध वाहनों तक की जांच की गई।

टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ऑल हेवन्स होटल और शीतल होटल में पुलिस टीमों ने ठहरे हुए लोगों का सत्यापन किया। होटल रजिस्टर और पहचान पत्रों की जांच के साथ कमरों और पूरे परिसर को भी खंगाला गया। टीमों ने आसपास के संदिग्ध स्थानों और वाहनों की भी पड़ताल की।

इसके बाद संयुक्त टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र के होटल वसंत में भी सुरक्षा जांच की। यहां कमरों, होटल परिसर, पार्किंग और आसपास के संवेदनशील स्थानों की जांच की गई। डॉग स्क्वॉड और BDDS की मौजूदगी में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई।

होटल संचालकों को साफ निर्देश

पुलिस ने होटल प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण होटल रजिस्टर में दर्ज किया जाए और पहचान पत्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

15 अगस्त तक जारी रहेगी निगरानी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस सार्वजनिक स्थानों, होटल परिसरों और अन्य संवेदनशील इलाकों पर निगरानी बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story