Meerut News: मेरठ में मखाना खेती की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और सहायता

Meerut News: मेरठ में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण और सहायता देने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक खेती पर चर्चा की गई।

Sushil Kumar
Published on: 13 May 2026 7:01 PM IST
Meerut News: मेरठ में मखाना खेती की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण और सहायता
X

Meerut News

Meerut News: जनपद मेरठ में अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। बुधवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल भी मौजूद रहे।

बैठक में उन 11 किसानों ने भाग लिया, जिन्हें राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान, दरभंगा (बिहार) में प्रशिक्षण दिया गया था। किसानों के साथ मखाना खेती से जुड़ी संभावनाओं, तकनीकी चुनौतियों और आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि उनके पास तालाब के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध है और वे मखाना की खेती करने के इच्छुक हैं।पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के माध्यम से परियोजना तैयार कर किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, मखाना उत्पादन में दक्ष श्रमिकों को बिहार से बुलाने की भी योजना है, ताकि मेरठ के किसान व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कृषि विभाग से अपील की कि खेती की शुरुआत से लेकर विपणन तक किसानों को पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि मखाना की खेती उथले तालाबों में फरवरी में शुरू होती है और जुलाई तक इसकी फसल तैयार हो जाती है।भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि मखाना पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर फसल है। इसकी खेती किसानों को गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक लाभ दिला सकती है।कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, किसान हरिराम, कमल चौहान, रामवीर सिंह, विजेंद्र कुमार, विष्णु दत्त त्यागी, अशोक सिरोही, अरविंद कुमार तथा भाजपा नेता हर्ष गोयल मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story