Meerut News: रालोद ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

Meerut News: रालोद ने चुनावी तैयारियों के तहत बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया।

Sushil Kumar
Published on: 30 May 2026 10:43 AM IST
Meerut News: रालोद ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
X

Meerut News

Meerut News: राष्ट्रीय लोक दल ने आगामी चुनावी और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर बड़ा संकेत देते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में कल हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार, किसानों के मुद्दों, युवाओं की भागीदारी और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया।

पार्टी के प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश में संगठन के शीघ्र पुनर्गठन पर सहमति बनी। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 7 से 8 सदस्यों की सक्रिय बूथ समितियां गठित की जाएंगी। पार्टी का मानना है कि मजबूत बूथ नेटवर्क ही भविष्य की राजनीतिक रणनीति का आधार बनेगा।

बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के गठन को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से जयंत चौधरी को बोर्ड के गठन और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे संगठनात्मक फैसलों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

रालोद ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया है। पार्टी के हर स्तर पर महिलाओं को प्रभावी जिम्मेदारियां देने की रणनीति बनाई जा रही है। इसके अलावा युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उन्हें संगठनात्मक कार्य, पार्टी की नीतियों और जनसंपर्क के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।बैठक में चौधरी चरण सिंह विचार मंच के पुनर्गठन का भी निर्णय लिया गया।

पार्टी का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।रालोद ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन आयोजनों के जरिए किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज के बीच पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया जाएगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story