Meerut News: मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर, पुलिस पर झोंका था फायर, हुआ लंगड़ा

Meerut News : मेरठ में 25 हजार के इनामी गौ-तस्कर यामीन उर्फ टुचा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, पैर में गोली लगी।

Sushil Kumar
Published on: 17 May 2026 9:25 AM IST
Meerut News: मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर, पुलिस पर झोंका था फायर, हुआ लंगड़ा
X

Meerut Cow Smuggler Arrested

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौ-तस्कर मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

गोवंश अवशेष मिलने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 14-15 अप्रैल की रात पचगांव पट्टी अमर सिंह स्थित गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद थाना भावनपुर में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। तभी से पुलिस और स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

मुखबीर की सूचना पर हुई कार्रवाई

वहीं शनिवार देर रात मेदपुर बाईपास पर चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित गौ-तस्कर क्षेत्र में आवारा गोवंश की रेकी करते हुए आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।

स्वीकार किया जुर्म

वहीं गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान यामीन उर्फ टुचा निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा, थाना किठौर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने थाना भावनपुर क्षेत्र में पूर्व में हुई गौकशी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

दर्ज मैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर गौवध, अवैध हथियार, चोरी और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story