Meerut News: राजीव गांधी की जयंती पर सेवा का संकल्प, 172 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा

Meerut News: मेरठ में राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 172 मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Sushil Kumar
Published on: 20 Aug 2026 5:35 PM IST (Updated on: 20 Aug 2026 5:35 PM IST)
Meerut News: राजीव गांधी की जयंती पर सेवा का संकल्प, 172 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा
X

Meerut News

Meerut News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें याद करने के साथ ही जनसेवा का संदेश दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से कचहरी पुल के पीछे, हनुमान मंदिर के पास स्थित मेरठ कॉलेज कॉम्प्लेक्स में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चले शिविर में 172 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।शिविर में त्वचा रोग, प्रोस्टेट, किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन समेत कई बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह और डॉ. विवेक जैन तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. दीपक बाली ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच की। शिविर के संयोजक डॉ. आरपी सिंह और डॉ. विवेक जैन रहे।

राजीव गांधी के विचारों को सेवा से जोड़ने का संदेश

शिविर का उद्घाटन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. इरशाद अहमद और डॉ. दिनेश मोहन शर्मा ने किया। इस दौरान रंजन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने विज्ञान, कंप्यूटर, तकनीक और संचार के क्षेत्र में देश को नई दिशा देने का काम किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि देश की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। युवाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा के विस्तार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान को याद किया जाता है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की उनकी सोच का भी उल्लेख किया।

सद्भावना दिवस पर भाईचारे का संदेश

रंजन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का मकसद उनके सद्भाव, भाईचारे, शांति और राष्ट्रीय एकता के विचारों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। जरूरतमंद लोगों को इलाज और दवा उपलब्ध कराना इसी जनसेवा की परंपरा का हिस्सा है।कार्यक्रम में आदित्य प्रकाश शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह,हरिकिशन वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता, मेरठ, मनिंदर सूद वाल्मीकि, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, केडी शर्मा, रमाकांत शर्मा, अधिवक्ता कुंज बिहारी सक्सेना, सुनील शेखर और बबली देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story