Meerut News: सलमान की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, हिंदू संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Meerut News: मेरठ में युवती से मारपीट, बंधक बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित सलमान की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्रवाई पर हिंदू संगठनों ने सवाल उठाए हैं।

Sushil Kumar
Published on: 25 Nov 2026 7:07 PM IST
Meerut News: सलमान की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, हिंदू संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
X

Meerut News

Meerut News: युवती से मारपीट, उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित सलमान की गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। हिंदू संगठनों ने पुलिस मुठभेड़ की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि पुलिस पर फायरिंग करने के बावजूद आरोपी के पैर में गोली नहीं मारी गई। उनका कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से कई सवाल खड़े होते हैं और आरोपी को बचाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस के मुताबिक, सदर बाजार थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित सलमान की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव नरहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर सलमान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी, लेकिन वह पुल पर चढ़कर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी की पहचान सलमान पुत्र इमामुद्दीन निवासी शाहपुर जैननगर, थाना रोहटा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है।पुलिस के अनुसार, सलमान सदर बाजार थाने में दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।उधर, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सलमान के पुलिस पर फायरिंग करने के बावजूद उसे गोली नहीं लगी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story