Meerut News: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, एक लाख का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर

Meerut News: मेरठ में यूपी एसटीएफ और बदमाश जुबैर के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी अपराधी उपचार के दौरान मौत।

Sushil Kumar
Published on: 13 May 2026 9:37 AM IST
Meerut News: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, एक लाख का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर
X

Meerut News: एक लाख का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर

Meerut News : मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित अलीपुर इलाके में बुधवार तड़के यूपी एसटीएफ और कुख्यात बदमाश जुबैर के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।एसटीएफ के अनुसार मारा गया बदमाश जुबैर पुत्र रफतउल्ला मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के गांव नौशा का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रह रहा था।

वह कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है।पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जुबैर मेरठ में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद अलीपुर क्षेत्र में घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद मौके से एक बाइक, दो अवैध .32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किए गए हैं।एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक जुबैर के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे अलीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज थे।

बताया गया कि 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में राव दानिश हिलाल हत्याकांड में भी वह वांछित चल रहा था। इसी मामले में अलीगढ़ पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुबैर लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में लगातार दबिश दी जा रही थी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story