Meerut News: दूसरी शादी के शक में पत्नी ने पति को दी नशीली कॉफी, फिर निजी अंग पर चाकू से हमला

Meerut News: मेरठ के लिसाड़ीगेट में संतान न होने और दूसरी शादी के शक में पत्नी ने पति को कॉफी में नशीला पदार्थ देकर निजी अंग पर चाकू से हमला किया।

Sushil Kumar
Published on: 9 Oct 2026 10:38 AM IST
Meerut News:  दूसरी शादी के शक में पत्नी ने पति को दी नशीली कॉफी, फिर निजी अंग पर चाकू से हमला
X

Meerut News

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में संतान नहीं होने और दूसरी शादी करने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी ने पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद उसके निजी अंग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है। उनकी कोई संतान नहीं है। इसी वजह से पत्नी को आशंका थी कि वह दूसरी शादी कर सकता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार को पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बेहोश होने के बाद निजी अंग पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।

क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जैद गार्डन निवासी शबनम पर अपने पति नदीम को चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story