मसूद अजहर से मिलने की थी तैयारी! बिहार से पासपोर्ट बनवाया, PAK जाने से पहले पकड़ा गया जफर, जांच में बड़ा खुलासा

Mohammad Zafar arrest: ऐसा दावा है कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर के साथ मुलाकात भी तय कर ली थी। सुरक्षा एजेंसियां अब जफर से जुड़े नेटवर्क और उसके संपर्कों की जानकारी इकठ्ठा करने में लगी हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 18 Aug 2026 11:09 AM IST (Updated on: 18 Aug 2026 11:09 AM IST)
Mohammad Zafar arrest
X

Mohammad Zafar arrest

Mohammad Zafar arrest: जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के अनुसार, जफर ने बिहार से पासपोर्ट (Passport) बनवाया था और पाकिस्तान (Pakistan) जाने की तैयारी में था।

ऐसा दावा है कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर (Masood Azhar) के साथ मुलाकात भी तय कर ली थी। सुरक्षा एजेंसियां अब जफर से जुड़े नेटवर्क और उसके संपर्कों की जानकारी इकठ्ठा करने में लगी हैं।

अमित शाह ने ऑपरेशन को लेकर दी बड़ी जानकारी

गृहमंत्री अमित शाह ने जफर की गिरफ्तारी के बाद 'X' पर पोस्ट कर बताया कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले ISI का सहयोग करने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। उनके अनुसार, 200 से अधिक ऑपरेटिव्स (Operatives) को गिरफ्तार किया गया और खतरनाक हमलों की योजनाओं को नाकाम किया गया। सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में ऑपरेशन (Operation) चलाकर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति का संदेश दिया।

वेस्ट UP में 16 संदिग्धों की गिरफ्तारी

जफर की गिरफ्तारी के बाद वेस्ट यूपी (West UP) में सक्रिय संदिग्ध आतंकी नेटवर्क को लेकर जांच और तेज हो गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, बीते लगभग 7 महीनों में ATS और सिविल पुलिस (Civil Police) की कार्रवाई में 16 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से पकड़े गए संदिग्ध शामिल हैं।

जांच में इन लोगों के बीच मेरठ (Meerut) से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। उमर, आजाद राजपूत और तुषार चौहान सहित कई युवकों के इस नेटवर्क के संपर्क में आने की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि तुषार चौहान ने अपना नाम भी मुस्लिम नाम में बदल लिया था। ATS का मानना है कि जफर की गिरफ्तारी के बाद भी जांच का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है और उससे जुड़े दूसरे युवकों के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

बुलंदशहर के मदरसे से भी जुड़ा कनेक्शन

मोहम्मद जफर का कनेक्शन बुलंदशहर (Bulandshahr) के एक मदरसे से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वहां जफर के परिचित मौजूद हैं और ATS उनकी भूमिका की जांच कर रही है। जफर के रिश्तेदारों के भी वेस्ट यूपी में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिन पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।

बताया जाता है कि साल 2017 में बुलंदशहर के मदरसे में रहने वाले एक परिचित ने जफर को पढ़ाई के लिए मेरठ बुलाया था। इसके बाद उसके संपर्क और गतिविधियों को लेकर अब जांच की जा रही है।

पहले पकड़ा गया, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था

ATS की टीम ने जफर को दो दिन पहले हापुड़ के शेरपुर स्थित एक मस्जिद (Mosque) से पकड़ा था। उस वक़्त पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन उसके दस्तावेज जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए गए थे। बताया गया कि जफर के दस्तावेज उर्दू (Urdu) में थे।

बाद में इन दस्तावेजों को उर्दू जानने वाले व्यक्ति से पढ़वाया गया। इसके बाद जांच एजेंसियों के सामने जफर से जुड़ी कथित गतिविधियों की जानकारी आई। आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए कार्य कर रहा था और संगठन के लिए चंदा (Funding) एकत्र करके भेजता था। इसके बाद ATS ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।

बिहार से बनवाया था पासपोर्ट, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी

पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जफर ने बिहार (Bihar) से पासपोर्ट बनवाया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। इसी दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर के साथ मीटिंग (Meeting) तय कर रखी थी।

एजेंसियां अब यह पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही हैं कि जफर के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कितने लोग संपर्क में थे और वेस्ट यूपी में उसका नेटवर्क कितना फैला हुआ था। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि उसके कथित संपर्कों का बड़ा मकसद क्या था और क्या किसी बड़ी आतंकी साजिश (Terror Plot) की तैयारी की जा रही थी।

पासपोर्ट निरस्त करने की तैयारी

फिलहाल ATS मोहम्मद जफर से जुड़े अन्य लोगों और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। उसे लखनऊ (Lucknow) से जेल भेजे जाने के बाद उसके पासपोर्ट को निरस्त (Passport Cancellation) करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि, दी गई जानकारी के मुताबिक जफर ने इस पासपोर्ट के माध्यम से अभी तक किसी विदेशी यात्रा (Foreign Travel) को अंजाम नहीं दिया है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच अब उसके नेटवर्क, संपर्कों और कथित पाकिस्तान जाने की योजना के इर्द-गिर्द आगे बढ़ रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story