TRENDING TAGS :
Meerut News: दीपावली पर सांसद वाजपेयी ने अनाथालय के बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को बांटी खुशियां
Meerut News: मेरठ में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दीपावली के अवसर पर सूरजकुंड स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के बच्चों को खिलौने, कपड़े, मिठाई और अन्य जरूरी सामान भेंट किया।
Meerut News
Meerut News: दीपावली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि उन चेहरों पर भी मुस्कान लाने का अवसर है, जिनके जीवन में अभावों का अंधेरा है। इसी भावना के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को जरूरतमंद बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सूरजकुंड स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में रह रहे बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। वहीं, बाबा औघड़नाथ मंदिर के पास बैठे जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की मिठास बांटी।
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सबसे पहले सूरजकुंड स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के लिए खिलौने, कपड़े, मिठाइयां और दरी सहित अन्य जरूरी सामान संस्था के प्रबंधन को सौंपा। इस दौरान उन्होंने बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामग्री उपलब्ध कराई। दीपावली के मौके पर बच्चों के लिए की गई इस पहल का उद्देश्य उनके बीच भी त्योहार की खुशियां पहुंचाना रहा।इसके बाद सांसद बाबा औघड़नाथ मंदिर के निकट पहुंचे। यहां उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खील, खिलौने और बताशों के पैकेट वितरित किए।
त्योहार के मौके पर सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशी का माहौल रहा। सांसद ने इस तरह जरूरतमंदों को दीपावली की खुशियों में शामिल करने का प्रयास किया।इस दौरान विवेक बाजपेई, विकास मित्तल, बृजेश चौधरी, शशांक गुप्ता, रविंद्र कौशिक, विजय गुप्ता, रिजवान, नरेश गुप्ता, शिव वेद, कुलदीप वाल्मीकि, पार्षद नितिन गोस्वामी, दीपक शर्मा, बलराज गुप्ता और विष्णु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


