TRENDING TAGS :
Meerut News: पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा: 7 तस्करों को दबोचा, पिस्टल-तमंचे और कारतूस बरामद
Meerut News: मेरठ की मुण्डाली पुलिस ने अवैध हथियारों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा: 7 तस्करों को दबोचा, पिस्टल-तमंचे और कारतूस बरामद (Photo- Newstrack)
Meerut News: मेरठ,23 मई। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मुण्डाली थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, छह तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, नकदी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने में सक्रिय थे और इनके नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है।
सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुण्डाली थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सदाकत निवासी जिसौरी, निखिल उर्फ साहिल और निशान्त निवासी शाफियाबाद लौटी, पीयूष निवासी अटौला, अभिषेक उर्फ गुड्डू निवासी बाबूगढ़ हापुड़, निशान्त उर्फ कप्तान उर्फ सिवान निवासी हापुड़ देहात तथा अनमोल त्यागी उर्फ यश त्यागी निवासी खरखौदा शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह .315 बोर के तमंचे, छह जिंदा कारतूस, आठ खोखा कारतूस, 12,200 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
पुलिस ने बताया
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुण्डाली थाने में शस्त्र अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस टीम की अगुवाई थानाध्यक्ष मुडांली देवेन्द्र कुमार मिश्रा कर रहे थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह जादौन,शिवदत्त मिश्रा,वेदप्रकाश,संजय राठौर,रामप्रताप सिंह,अनिल कुमार, अर्पित गौतम व पूरनलाल शामिल रहे।


