Meerut News: कांवड़ यात्रा के बीच नमो भारत का नया रिकॉर्ड, 1.5 लाख यात्रियों का अनुमान

Meerut News: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर कांवड़ यात्रा के दौरान एक दिन में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों के सफर का अनुमान है। कई स्टेशनों पर 4 से 12 अगस्त तक कुछ गेट बंद रहेंगे।

Sushil Kumar
Published on: 3 Aug 2026 11:02 PM IST (Updated on: 3 Aug 2026 11:04 PM IST)
New record of Namo India during Kanwar Yatra
X

कांवड़ यात्रा के बीच नमो भारत का नया रिकॉर्ड, 1.5 लाख यात्रियों का अनुमान (Photo- Social Media)

Meerut News: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप दर्ज होने की संभावना है। कॉरिडोर पर रात 10 बजे अंतिम ट्रेन के रवाना होने तक 1.50 लाख से अधिक यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।

500 यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया

एनसीआरटीसी के अनुसार इससे पहले सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप का रिकॉर्ड 8 जून 2026 को बना था, जब करीब 1.25 लाख 500 यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया था। सोमवार को यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

इस बीच कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए 4 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार तथा उनसे संबंधित पार्किंग सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

मेरठ खंड में मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेगा, जबकि बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-2 और 3 बंद रहेंगे। इसी प्रकार मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी कुछ निर्धारित प्रवेश-निकास द्वार बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का उपयोग करें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए निगम ने खेद भी व्यक्त किया है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story