TRENDING TAGS :
Meerut News: स्टालिन के बयान पर विहिप का विरोध प्रदर्शन, सनातन पर टिप्पणी को बताया आस्था का अपमान
Meerut News: मेरठ में विहिप ने एमके स्टालिन के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को आस्था का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
Meerut News(Photo-Social Media)
Meerut News: तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के कथित सनातन विरोधी बयान को लेकर मेरठ में भी विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस बयान को हिंदू आस्थाओं का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। विहिप नेताओं ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन परंपराओं और हिंदू समाज के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां समाज में विभाजन पैदा करने वाली हैं।
“हर धर्म का सम्मान होना चाहिए”
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी धर्मों और उनकी मान्यताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। संगठन ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म भारत की सांस्कृतिक पहचान और परंपरा का आधार है और इस पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।
विधानसभा की कार्यवाही से बयान हटाने की मांग
विहिप पदाधिकारियों ने मांग की कि उदयनिधि स्टालिन के बयान को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। संगठन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि किसी भी धर्म और समुदाय की भावनाएं आहत न हों।
“करोड़ों लोगों की भावनाएं होती हैं आहत”
मेरठ में विहिप नेताओं ने कहा कि देश के मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं और सनातन परंपराओं से जुड़े करोड़ों लोगों की भावनाएं ऐसे बयानों से आहत होती हैं। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को साफ करना चाहिए कि वह सनातन परंपराओं और हिंदू आस्थाओं के सम्मान के पक्ष में है या नहीं।
“सनातन परंपरा हमेशा मजबूत हुई”
विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन परंपरा को खत्म करने के कई प्रयास हुए, लेकिन इसकी आस्था और व्यापकता लगातार और मजबूत होती गई।


