Meerut News: राधा गुप्ता बनीं सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष, मिली जिम्मेदारी

Meerut News: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिला संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज की, जिलाध्यक्ष मृदुला यादव ने अखिलेश यादव की अनुमति से नियुक्ति की घोषणा की।

Sushil Kumar
Published on: 25 Oct 2026 10:26 PM IST
Radha Gupta District Vice President of Bani SP Mahila Sabha, National Responsibility
X

राधा गुप्ता बनीं सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष, मिली जिम्मेदारी (Photo- Newstrack)

Meerut News: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी राधा गुप्ता को समाजवादी महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी में समर्थक महिलाओं के साथ शामिल होने के कुछ दिन बाद ही उन्हें संगठन में जिम्मेदारी मिलने को महिला मोर्चे को सक्रिय करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मृदुला यादव ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से राधा गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी सक्रियता से जिले में महिला संगठन को विस्तार देने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों को गति मिलेगी।

राधा गुप्ता ने कुछ दिन पहले अपने समर्थक महिलाओं के साथ सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उन्हें महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में अब उनके सामने अपने समर्थकों के साथ अन्य महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की चुनौती होगी।

चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर नजर

विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने संगठन को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। सपा भी महिलाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। मृदुला यादव ने उम्मीद जताई कि राधा गुप्ता समेत महिला संगठन की पदाधिकारी वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

पार्टी नेताओं ने दी बधाई

राधा गुप्ता की नियुक्ति पर सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, विधायक अतुल प्रधान, उपाध्यक्ष संदीप यादव, समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा और महानगर अध्यक्ष निपुण अग्रवाल समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ राधा गुप्ता जिले में महिला संगठन को कितना विस्तार दे पाती हैं।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story