TRENDING TAGS :
Meerut News: रालोद का दलित समाज पर फोकस, आर्य देव को मिली मेरठ महानगर की बड़ी जिम्मेदारी
Meerut News: रालोद ने मेरठ महानगर में संगठन विस्तार को गति देते हुए आर्य देव को एससी/एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया, दलित समाज में बढ़ेगी पार्टी की पकड़।
रालोद का दलित समाज पर फोकस, आर्य देव को मिली मेरठ महानगर की बड़ी जिम्मेदारी (Photo- Newstrack)
Meerut News: आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार की रणनीति के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मेरठ महानगर में अपने एससी/एसटी प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने आर्य देव को एससी/एसटी प्रकोष्ठ, मेरठ महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दलित समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य
यह नियुक्ति रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary के निर्देश पर की गई। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष संयोग रावत ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और दलित समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भागवती प्रसाद ने कहा कि आर्य देव लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्य देव बाबा साहेब B. R. Ambedkar, Charan Singh और Ajit Singh के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।
सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम होगा
नियुक्ति के बाद आर्य देव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
आर्य देव की नियुक्ति पर रालोद के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मेरठ महानगर में एससी/एसटी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। राजनीतिक हलकों में भी इस नियुक्ति को रालोद की सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।


