Meerut News: रालोद का 90 वार्ड, 90 संवाद अभियान शुरू, अध्यक्ष होंगे घोषित

Meerut News: कैंट विधानसभा से कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ अभियान की शुरुआत, महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने शहर और दक्षिण विधानसभा तक संगठन विस्तार की बनाई रणनीति।

Sushil Kumar
Published on: 18 Nov 2026 8:57 PM IST
RLD launches 90 wards, 90 dialogue campaign, announced to be president
X

रालोद का 90 वार्ड, 90 संवाद अभियान शुरू, अध्यक्ष होंगे घोषित (Photo- Newstrack)

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ महानगर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ‘90 वार्ड, 90 संवाद’ अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर और उनकी नवगठित कमेटी का अभिनंदन किया गया।

सम्मेलन में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक सक्रिय बनाने के साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक रहे, जबकि अध्यक्षता विनय प्रधान ने की।

तरसपाल मलिक ने कहा कि महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने कमेटी गठन के महज एक दिन बाद ही कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता दिखाई है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड और बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने कहा कि महानगर कमेटी के गठन के बाद यह रालोद का पहला कार्यक्रम है। कैंट विधानसभा से शुरू हुई इस पहल को जल्द ही मेरठ दक्षिण और शहर विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘90 वार्ड, 90 संवाद’ अभियान के तहत महानगर कमेटी के पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे संबंधित वार्डों में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। इसी दौरान वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी। बाफर ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य महानगर के सभी वार्डों में मजबूत और सक्रिय संगठन खड़ा करना है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, सुनील मलिक, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बीना पूनिया, कैंट अध्यक्ष विजय ओबरॉय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह, अभि सिंघल, ज्योति शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रतीक जैन, नरेश मल्लापुर, अनीश कुरैशी और अब्बास कुरैशी ने भी विचार रखे।

इस दौरान दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष जसविंदर सिंह, शहर विधानसभा अध्यक्ष मोबीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष सरदार विकुल, महानगर उपाध्यक्ष वरुण मलिक, महासचिव नावेद कुरैशी, हर्ष खटाना, ऋतिक त्यागी, यश शर्मा, अर्शित, हैरी, लाइक कुरैशी, साकिब, वकार और आयान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story