Meerut : अक्षय जैन अरिहंत बने सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी सक्रियता

Meerut News: मेरठ के अक्षय जैन अरिहंत को सपा व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, 2027 चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में व्यापारी संगठन मजबूत करने की तैयारी

Sushil Kumar
Published on: 14 Aug 2026 7:57 PM IST
Meerut : अक्षय जैन अरिहंत बने सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी सक्रियता
X

Meerut News 

Meerut News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने व्यापारियों के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मेरठ के अक्षय जैन अरिहंत को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की इस नियुक्ति को पश्चिमी यूपी में व्यापारी वर्ग के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसमें मेरठ के अक्षय जैन अरिहंत के साथ अलीगढ़ के अतीत अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा हापुड़ के गौरव गोयल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अलीगढ़ के नीरज कुमार जैन को महानगर अध्यक्ष और रामपुर के मोहम्मद आरिफ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मेरठ में पहले से सक्रिय रहे हैं अक्षय

अक्षय जैन अरिहंत समाजवादी व्यापार सभा में मेरठ मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। संगठन की ओर से मेरठ में व्यापारी सम्मेलनों और बैठकों के जरिए व्यापारियों से संपर्क बढ़ाया जा रहा है।2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा का व्यापारियों के बीच जनाधार बढ़ाने पर जोर है। जीएसटी, व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों की समस्याएं, बिजली, पार्किंग और प्रशासनिक कार्रवाई जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ सकती है।अक्षय जैन अरिहंत की नई जिम्मेदारी के बाद मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारी वर्ग के बीच सपा के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है। पार्टी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और व्यापारियों को चुनावी मुद्दों से जोड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ सकती है।

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story