Meerut News: दुकानों पर बुलडोजर, घरों पर खतरा… शास्त्री नगर की महिलाओं का फूटा दर्द

Meerut News: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट की महिलाओं ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई के खिलाफ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के कार्यालय पर धरना दिया।

Sushil Kumar
Published on: 15 May 2026 9:08 PM IST
Meerut News: दुकानों पर बुलडोजर, घरों पर खतरा… शास्त्री नगर की महिलाओं का फूटा दर्द
X

Meerut News

Meerut News: शास्त्री नगर की सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2, 3 और 4 की महिलाओं का दर्द शुक्रवार को उस समय खुलकर सामने आ गया, जब बड़ी संख्या में माताएं और बहनें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के नई सड़क स्थित कैंप कार्यालय पहुंचीं। हाथों में “हमें इंसाफ दिलाओ” लिखे प्लेकार्ड लिए महिलाओं ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई के खिलाफ धरना देकर अपना आक्रोश जताया।धरने में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास विकास परिषद उनकी दुकानों पर कार्रवाई कर चुकी है और अब घरों पर भी बुलडोजर चलने की आशंका से परिवार दहशत में है। महिलाओं का कहना था कि वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार उजड़ चुका है और अब सिर से छत छिनने का डर सता रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विनीत अग्रवाल शारदा खुद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनीं। इस दौरान माहौल भावुक हो गया, जब एक महिला ने बताया कि उसकी दुकान टूट चुकी है और अब घर भी खतरे में है, जबकि उसका बेटा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। महिला की पीड़ा सुनकर शारदा ने बच्चे के इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्चे का इलाज All India Institute of Medical Sciences जैसे बड़े अस्पताल में भी कराया जाएगा।

शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी और आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जहां व्यापारी के पसीने की बूंद गिरेगी, वहां मेरे खून की बूंद गिरेगी।” क्षेत्रीय पार्षद शांता पुंडीर और व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज गर्ग ने भी व्यापारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story