Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय का नार्थ ईस्ट फेस्ट, छात्रों ने दिखाई एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक

Meerut News Today: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सभी विभाग के पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी इस नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Sushil Kumar
Published on: 23 Sep 2024 1:04 PM GMT
Meerut Subharti University North East Fest
X

Meerut Subharti University North East Fest

Meerut News Today: तालकटोरा स्टेडियम के नार्थ -ईस्ट फेस्ट में सुभारती विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। विवि प्रशासन के अनुसार सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज मंच पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाकर लोगो की खूब वाहवाही लूटी।

विवि प्रवक्ता ने दिल्ली से लौट कर बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में माई होम इंडिया के संगठन द्वारा आयोजित नार्थ - ईस्ट फेस्ट में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आज हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सभी विभाग के पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी इस नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होने ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ के आयोजित विषय पर भारत के विविध लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।


विवि प्रवक्ता के अनुसार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्यारह हज़ार रुपये, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी संकाय में पढ़ रहे उत्तर - पूर्व के छात्र-छात्राओ सिद्धार्थ, दम्यनती मजुंदार, करियर पोतम, कतप, ओन्गदी, युमलम नोरी, किपा न्यानया,सेवांग राय, सोनम नेबाम आदी ने प्रस्तुति दी। इस नृत्य प्रतियोगिता का विषय माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2015 में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ का पुनः संबोधन ही रहा। इसलिए इस नार्थ -ईस्ट फेस्ट नृत्य प्रतियोगिता का विषय ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ रखा गया। इस नृत्य की कोरियोग्राफी सुभारती विश्वविद्यालय के मंच कला विभाग के सह- आचार्य श्वेता सिंह और अक्षय शर्मा द्वारा तैयार कराई गई।


विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. शल्या राज, विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दल- प्रमुख शिक्षकों श्वेता सिंह, अक्षय शर्मा एवं निशी चौहान की प्रशंसा की एवं सभी को बधाई दी।

Admin 2

Admin 2

Next Story