Meerut News: राखीगढ़ी में सीसीएसयू छात्रों ने किया हड़प्पा सभ्यता का अध्ययन, पुरातत्व का जीवंत अनुभव

Meerut News: मेरठ के सीसीएसयू इतिहास विभाग के छात्रों ने राखीगढ़ी का भ्रमण कर हड़प्पा सभ्यता की पुरातात्विक जानकारी प्राप्त की और उत्खनन प्रक्रिया को समझा।

Sushil Kumar
Published on: 14 May 2026 6:42 PM IST
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: हरियाणा स्थित विश्व प्रसिद्ध राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थल पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के इतिहास विभाग के छात्रों और शोधार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर हड़प्पा सभ्यता का गहन अध्ययन किया। इस दौरान इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्ण कान्त शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने टीला संख्या 1, 3, 4 और 7 का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि राखीगढ़ी सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा पुरातात्विक केंद्र माना जाता है।

इतिहास हुआ जीवंत अनुभव

भ्रमण के दौरान छात्रों को उत्खनन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, स्तरीकरण, प्रलेखन और खुदाई की तकनीकों की जानकारी दी गई। पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ. अप्पू सिंह सहरन ने बताया कि यहां मृदभांड, यज्ञ वेदियां और मानव कंकाल जैसे महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं, जो प्राचीन सभ्यता की उन्नत जीवन शैली को दर्शाते हैं।

संग्रहालय में किया अध्ययन

विद्यार्थियों ने संग्रहालय में प्रदर्शित 3D मॉडल और लघु फिल्मों के माध्यम से पूरे राखीगढ़ी क्षेत्र को समझा। यह भ्रमण छात्रों के लिए इतिहास को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक रूप में देखने जैसा अनुभव रहा।

भविष्य की शोध योजनाएं

विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिनौली सहित अन्य पुरातात्विक स्थलों पर भी शोध और उत्खनन कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story