UP Board Result 2025: मेरठ की बेटियों ने मारी बाजी, गंगानगर के कार्तिकेय बने सुपरस्टार!

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का रिजल्ट आ गया है जिसमे मेरठ की वैष्णवी शर्मा ने 10वीं में राज्य टॉप टेन में स्थान पाया है वहीं 12वीं में गंगानगर के कार्तिकेय ने इतिहास रच दिया है।

Sushil Kumar
Published on: 25 April 2025 5:10 PM IST
UP Board Result 2025
X

 UP Board Result 2025 (Image Credit-Newstrack)

Meerut News: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आते ही मेरठ में जश्न का माहौल बन गया है। इस बार मेरठ के होनहारों ने न सिर्फ जिले में, बल्कि पूरे प्रदेश में नाम चमकाया है। वैष्णवी शर्मा ने 10वीं में राज्य टॉप टेन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं कार्तिकेय दीक्षित ने 12वीं में जिला टॉपर बनकर मेरठ का मान बढ़ाया है।

गंगानगर के कार्तिकेय ने रचा इतिहास, पिता के स्कूल से ही किया कमाल

कार्तिकेय दीक्षित ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.20% अंक हासिल कर पूरे मेरठ जिले में टॉप किया है। वे एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के छात्र हैं और कमाल की बात यह है कि उनके पिता विपिन कुमार शर्मा, उसी स्कूल में सोशल साइंस के शिक्षक हैं। कार्तिकेय मूल रूप से खतौली के रहने वाले हैं और 10वीं में भी जिला स्तर पर टॉप 10 में आ चुके हैं। अब उन्होंने इंटर में धमाल मचा दिया है।

मेरठ की 12वीं की टॉप थ्री लिस्ट

कार्तिकेय दीक्षित – एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर

रीतिका गोयल – एमडीएस इंटर कॉलेज, पिलाना

रीतिका – एमडीएस इंटर कॉलेज, पिलोना

10वीं में मेरठ क्षेत्र के टॉपर्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

रैंक 1 (578/600 – 96.33%)

प्रखर – एमएसजीएम इंटर कॉलेज, खुर्जा

काव्या – एमएसजीएम इंटर कॉलेज, खुर्जा

वैष्णवी सिंघल – एएस इंटर कॉलेज, मवाना

कार्तिक शर्मा – एसएन इंटर कॉलेज, शामली

अंजली यादव – मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद

छा गए ये सितारे भी :टॉप रैंकिंग इस तरह रही

रैंक 6 (574 अंक) – सोनू कुमार

रैंक 7 (573 अंक) – अर्पण

रैंक 8 (572 अंक) – सुमित रघुवंशी

रैंक 9 (571 अंक) – निशांत राघव, सुबिहा सैफी, प्रियांशु, शिवांगी राजपूत, प्रियांशी

रैंक 14 (570 अंक) – अमन, तन्वी नागर

रैंक 16 (569 अंक) – भरत गोयल, उज्ज्वल कुमार

रैंक 18 (568 अंक) – कोमल यादव, अंकिता यादव

रैंक 20 (568 अंक) – साहिल

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story