Mirzapur News: क्रशर प्लांट का डक ढहा, चार मजदूरों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Mirzapur News: मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में क्रेशर प्लांट का डक अचानक ढह गया। मलबे में 3 से 4 मजदूरों के दबे होने की आशंका है, राहत-बचाव कार्य जारी है।

Brijendra Dubey
Published on: 5 Sept 2026 6:02 PM IST (Updated on: 5 Sept 2026 9:46 PM IST)
Krescher plant dock collapses, several workers feared pressured
X

क्रेशर प्लांट का डक ढहा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका (Photo- Newstrack)

Mirzapur News: Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित एक क्रेशर प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मशीन का भारी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दीवार ढह गई और चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में चारों मजदूरों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने की है।

चार मजदूरों की मौत

जानकारी के अनुसार हादसा पिंटू सिंह पटेल के क्रेशर प्लांट में हुआ। मशीन का भारी हिस्सा अचानक उखड़कर गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां निवासी लाल बहादुर पुत्र दुलारे, अशोक पुत्र बसंत, राकेश पुत्र रामजी और दुर्योधन पुत्र झींगई के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद प्लांट मालिक अथवा कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय प्लांट में कितने मजदूर काम कर रहे थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

सूचना के बाद एसडीएम अनेग सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा और क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है।

चार मजदूरों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल

चार मजदूरों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे की वास्तविक वजह और सुरक्षा मानकों की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

मशीनों से हटाया जा रहा मलबा

मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है। मौके पर मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि उसके नीचे दबे मजदूरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल हादसे को लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच में भगौती देई क्रशर प्लांट पर हादसा हो गया। कमरे के अंदर कुछ श्रमिक बैठे थे । मिट्टी शटल होने के कारण दीवार गिर गई। दबकर चार लोगों की दु:खद मौत हो गई । रेस्क्यू कर श्रमिकों को अस्पताल भेजा गया । रास्ते में उनकी मौत हो गई । लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी गण निरीक्षण कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि पास के प्लांट पर ब्लास्टिंग एक से दो बजे के बीच हुई थी । दोनों के बीच अंतर है। यह जांच का विषय है कि हादसा किस कारण से हुआ। बारिश की वजह से मिट्टी शटल होने से कमरा गिरा या कोई अन्य कारण था । उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि यह प्रेशर प्लांट चालू नहीं था बगल वाले प्लांट के मजदूर यहां आकर बैठे थे ।


Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story