Mirzapur News: दिव्या मित्तल ने किया पार्टी ‘जननीति भारत’ का ऐलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

Mirzapur News: मिर्जापुर में दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है।

Brijendra Dubey
Published on: 15 Oct 2026 1:47 PM IST (Updated on: 15 Oct 2026 3:28 PM IST)
Mirzapur News
X

Mirzapur News(Photo-Social Media)

Mirzapur News: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिव्या मित्तल ने कहा कि समस्या राजनीति की कमी नहीं, बल्कि लोगों की सुनवाई नहीं होने की है। उनकी राजनीतिक सोच के केंद्र में जनता की भागीदारी, जरूरत के आधार पर फैसले और जवाबदेही होगी।

वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने बताया कि पिछली बार जब उन्होंने राजनीति में आने की बात कही थी, तब उन्होंने लोगों से संपर्क के लिए एक नंबर साझा किया था। उस नंबर पर इतने संदेश आए कि व्हाट्सएप ने उसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में संदेश आने की उम्मीद नहीं थी और इसके लिए उन्होंने कोई व्यवस्था भी नहीं की थी। इस कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने माफी मांगी। लोगों की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह सूरज के सामने दिया लेकर खड़ी हों, जबकि उन्हें तो सिर्फ खिड़की खोलनी थी। उनके इस कथन का संकेत जनता के समर्थन और लोगों की भागीदारी के प्रति उनके अनुभव से जुड़ा था।

तीन वचनों पर आधारित होगी पार्टी

दिव्या मित्तल ने ‘जननीति भारत’ के तीन प्रमुख वचन बताए। पहला, देश की नीतियों के केंद्र में लोग होंगे और नीतियां जनता की भागीदारी से तय होंगी। दूसरा, फैसले किसी की पहचान देखकर नहीं, बल्कि उसकी जरूरत के आधार पर लिए जाएंगे। हर काम में सभी को समानता देने पर जोर होगा। तीसरा, हर काम का हिसाब जनता लेगी और जवाबदेही के आधार पर सुधार किया जाएगा।

दिव्या मित्तल के मुताबिक, पार्टी का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिसमें सरकार जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप काम करे। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा के साथ उन्होंने अपनी राजनीतिक दिशा भी स्पष्ट करने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि ‘जननीति भारत’ संगठनात्मक स्तर पर किस तरह आकार लेता है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच अपनी जगह बनाने के लिए क्या रणनीति अपनाता है।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story