TRENDING TAGS :
Mirzapur News: दो फॉर्च्यूनर में मिला नोट का बैग, Video में देखें मिर्जापुर कैश कांड की रिपोर्ट
Mirzapur Fortuner Cash Case: मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।
Mirzapur Fortuner Car Cash Case Video
Mirzapur News: मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। गाड़ियों से रुपये से भरा बैग मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बरामद नकदी को चील्ह थाने लाया गया, जहां नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में नोटों की गिनती कराई गई। रकम अधिक होने के कारण बैंक से नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई।
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नकदी कहां से लाई जा रही थी और किस काम के लिए ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है, देर शाम तक थाने में नोटों की गिनती का काम चलता रहा। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबर फैलते ही थाने के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
देखें मिर्जापुर का ये Video...
नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से बरामद धनराशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि यह रकम ट्रांसपोर्ट कारोबारियों अभिनीत बंसल और भारत सिंह की बताई जा रही है। अब संबंधित लोग आयकर विभाग के सामने अपने दस्तावेज और धनराशि का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
हालांकि, नगर मजिस्ट्रेट ने बरामद रकम की कुल राशि बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।


