Mirzapur News: क्रेशर प्लांट हादसे में 4 श्रमिकों की मौत, 5 नामजद पर केस दर्ज

Mirzapur News: मिर्जापुर के अहरौरा क्रेशर प्लांट हादसे में चार श्रमिकों की मौत के बाद डीएम के निर्देश पर पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज।

Brijendra Dubey
Published on: 6 Sept 2026 11:01 AM IST
Mirzapur News: क्रेशर प्लांट हादसे में 4 श्रमिकों की मौत, 5 नामजद पर केस दर्ज
X

Mirzapur Crusher Plant Accident

Mirzapur News: अहरौरा क्षेत्र के भगौती देई क्रशर प्लांट हादसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज। चार मजदूरों की मौत के बाद मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। FIR में मधुसूदन सिंह, मनोज यादव, शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के नाम दर्ज किए गए हैं, साथ ही कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 5 सितंबर के दोपहर में भगौती देई स्थित क्रशर प्लांट के पास हादसा हुआ। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पास में ब्लास्टिंग होने के बाद क्रशर प्लांट के एक कमरे की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार भी मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया था कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि बारिश के कारण मिट्टी भीगी होने से दीवार गिरी या फिर किसी अन्य कारण से हादसा हुआ। वहीं, FIR में पुलिस ने शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, मधुसूदन सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया है। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई थी या नहीं।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story