Mirzapur News: एक परिवार के पांच भाइयों ने पास की UP TET, गांव में जश्न

Mirzapur News: मिर्जापुर के बेमौरी गांव में एक ही परिवार के पांच चचेरे भाइयों ने UP TET परीक्षा पास की, सफलता पर ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दी बधाई।

Brijendra Dubey
Published on: 28 Aug 2026 7:57 PM IST
Mirzapur News: एक परिवार के पांच भाइयों ने पास की UP TET, गांव में जश्न
X

Mirzapur News

Mirzapur News: मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के बेमौरी गांव में बुधवार को उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब एक ही परिवार के पांच चचेरे भाइयों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) में एक साथ सफलता हासिल की। शिक्षक पात्रता परीक्षा के उच्च प्राथमिक स्तर का परिणाम घोषित होते ही परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

बेमौरी गांव निवासी रामसागर पांडेय के तीन पुत्र महेंद्र कुमार पांडेय, जितेंद्र पांडेय और रोहित कुमार पांडेय तथा उनके भाई मनीष पांडेय के दो पुत्र संदीप कुमार पांडेय और राजेश कुमार पांडेय ने परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। पांचों अभ्यर्थियों ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में सफलता हासिल की है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से जारी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के अनुसार रोहित कुमार पांडेय ने सर्वाधिक 120.99 अंक प्राप्त किए। वहीं जितेंद्र पांडेय ने 113.89 अंक, महेंद्र कुमार पांडेय ने 106.69 अंक, संदीप कुमार पांडेय ने 97.94 अंक और राजेश कुमार पांडेय ने 92.43 अंक हासिल कर परीक्षा में सफलता दर्ज की।

एक ही परिवार के पांच युवाओं की एक साथ सफलता ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पांचों भाइयों ने मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर पांचों भाइयों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story