Mirzapur News: पकौड़ी लाल कोल ने बनाई नई पार्टी, खुद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mirzapur News: मिर्जापुर में पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने विंध्य समता समाज पार्टी का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। बहू रिंकी कोल छानबे से विधायक हैं।

Brijendra Dubey
Published on: 21 Oct 2026 9:57 PM IST
Mirzapur News: पकौड़ी लाल कोल ने बनाई नई पार्टी, खुद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
X

Mirzapur Pakodi Lal Kol New Party

Mirzapur News: पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने विंध्य समता समाज पार्टी का गठन कर स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। 18 अक्टूबर को लालगंज विकासखंड के बनकट गांव स्थित श्री साधुराम गोंड़ स्वर्गीय श्री राम मौर्य इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में पार्टी के गठन, संगठन की रूपरेखा और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पार्टी की ओर से सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों और व्यापारियों की आवाज बनने की बात कही गई। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना और उन सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है, जिनका लाभ अभी भी कई जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर काम करेगी। समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को उठाने के साथ ही सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। पकौड़ी लाल कोल अपना दल (एस) के टिकट पर राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। पकौड़ी लाल कोल के बड़े बेटे स्व० राहुल प्रकाश कोल विधायक चुने गए थे। कैंसर की बीमारी से राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद उनकी पत्नी रिंकी कोल अपना दल (एस) की विधायक बनी और छानबे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त पकौड़ी लाल कोल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से टिकट की दावेदारी अपने छोटे बेटे के लिए कर रहे थे। लेकिन उस वक्त अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल ने उन्हें टिकट ना देकर उनकी बहू छानबे विधानसभा की विधायक रिंकी कोल को दिया था। उसी वक्त से पकौड़ी लाल कोल नाराज चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने विंध्य समता मूलक समाज पार्टी का गठन किया और उसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। सूत्रों की माने तो पकौड़ी लाल कोल अब छानबे विधानसभा सीट से अपने छोटे बेटे जग प्रकाश कोल को विंध्य समता मूलक समाज पार्टी से चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए है। पार्टी का विस्तार भी कर रहे है।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story