Mirzapur News: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद

Mirzapur News: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। सात ट्रेनों का मार्ग बदला गया, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई है।

Brijendra Dubey
Published on: 10 Nov 2026 10:46 PM IST
Mirzapur News: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद
X

Mirzapur News

Mirzapur News: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे अचानक मिट्टी धंसने से रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद करा दिया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित रेलखंड पर मरम्मत और मिट्टी को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।

घटना के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग और अन्य संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। विशेषज्ञों की टीम मिट्टी धंसने के कारणों का पता लगाने के साथ ही स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है। रेलवे प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।डाउन लाइन पर परिचालन बंद होने का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने सात ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इनमें ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा 10 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 26505 और नौ नवंबर को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और बनारस होकर डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 22971 का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।वहीं, सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन फिलहाल प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और परिचालन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story