Mirzapur News: सपा जीती थी तो अपराध बढ़ा था, मोदी 10 साल में 100 साल आगे बढ़ा हिंदुस्तान

Mirzapur News: मोदी सरकार के 10 साल में 100 साल आगे हिंदुस्तान बढ़ा हैं। तीसरे कार्यकाल में यह 50 साल और आगे बढ़ेगा। हिंदुस्तान का मान सम्मान बढ़ा हैं। कहा कि प्रधान मन्त्री मोदी का सपना है कि दुनिया के हर बाजार में हिंदुस्तान का उत्पादन हो।

Brijendra Dubey
Published on: 27 Sept 2024 6:11 PM IST
Mirzapur News
X

Mirzapur News

Mirzapur News: मझवां विधानसभा क्षेत्र के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित ग्राम चौपाल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना निशाना साधा और कहा कि इन्हें वोट देने से किसी का भला होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश की बर्बादी के जिम्मेदार यही लोग हैं। इन्हें केवल सत्ता से मतलब है, समाज के विकास प्रदेश एवं देश के उत्थान के लिए से इनका कोई नाता नहीं है।

दस साल में सौ साल आगे बढ़ा हिंदुस्तान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में 100 साल आगे हिंदुस्तान बढ़ा हैं। तीसरे कार्यकाल में यह 50 साल और आगे बढ़ेगा। हिंदुस्तान का मान सम्मान बढ़ा हैं। कहा कि प्रधान मन्त्री मोदी का सपना है कि दुनिया के हर बाजार में हिंदुस्तान का उत्पादन हो। जो विरोधियों को पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। जिनकी राजनीति का आधार जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण हैं। अपराधी और माफियाओं का संरक्षण देना जिनका काम है, ऐसे लोग आपके पास आते हैं। इनसे सावधान रहना है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार है। आने वाले चुनाव में भी यह रहेगी। उन्होंने जनता से पूछा, उपचुनाव में कमल खिलाओगे ना, जनता ने हुन्कार भरते हुए हाँ की आवाज़ लगाई। कहा कि यह लोग संविधान को खतरा और आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे है। जो संविधान को खतरा बताकर और आरक्षण खत्म करने की बात कहते हुए देश को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की गारंटी वाली सरकार है। कोई संविधान को आंख नहीं दिखा सकता और ना ही संविधान और आरक्षण पर आंच पहुंच सकता है।

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि यह जब भी देश के बाहर विदेश में जाते हैं तो देश के खिलाफ केवल विष वमन करते हैं। अखिलेश यादव को अब पीडीए याद आता है जब यह सरकार में थे तब पीडीए याद नहीं आया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस की मनमोहन की अगुवाई में उनकी 10 साल सरकार रही। तब कुछ नहीं किया। पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत आत्मनिर्भर बने, लेकिन विदेशी ताकतें और देश के कुछ लोग नहीं चाहते कि देश की युवा पीढ़ी और महिलाएं आगे बढ़े। वह आत्मनिर्भर बने। वह तो यह चाहते हैं कि विदेश का सामान अपने देश में बिके।

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान जहां सपा जीती वहां उपद्रव, अराजकता एवं कब्जा शुरू हो गया। भाजपा की सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जातिवाद का गेम खेला जा रहा है। अब प्रदेश में माफियाओं की नहीं, 25 करोड़ जनता की सरकार है। गुंडागर्दी करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज, अयोध्या में दुष्कर्म करने वालों का नाता सपा से निकला। कुशीनगर में नकली नोट छापने वाले का नाता भी सपा से निकला। आखिर हर पकड़े जाने वाले अपराधी का नाता सपा से ही क्यों निकल रहा है। कार्यक्रम में सरकारी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चाभी का वितरण किया गया। इस दौरान मंच पर विधायक चुनार अनुराग सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, सांसद डॉ विनोद बिन्द, विधायक रिंकी कोल, ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

Senior Reporter - Mirzapur Mail ID - dbrijendra04@gmail.comdbrijendra04@gmail.com

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story