×

MLC Candidate Net Worth: विधानपरिषद प्रत्याशियों में करोड़पति कम लखपति ज्यादा

UP MLC Candidate Net Worth: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपना जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें एक करोड़ 59 लाख की सम्पत्ति को दिखाया गया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 9 Jun 2022 4:45 PM GMT
MLC Candidate Net Worth: Millionaire less Lakhpati more in Legislative Council candidates
X

विधानपरिषद चुनाव 2022 : Photo - Social Media

UP MLC Candidate Net Worth: विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा (BJP) के आज नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही अपनी सम्पत्ति का भी व्यौरा दिया है। इसमें मो. दानिश (Mo. Danish) की सम्पत्ति सबसे कम है जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सबसे अधिक है।

दानिश ने अपनी सम्पत्ति का व्यौरा देते हुए हलफनामा में बताया है कि उनके पास कुल 14 लाख रुपए जिसमें 1,15 लाख की एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक स्कार्पियो गाड़ी जिसकी कीमत लगभग 12 लाख है, कुल मिलाकर वह 14 लाख 24 हजार रुपए की सम्पत्ति के मालिक हैं। बैंक में उनके पास कुल जमा धनराशि 89 हजार रुपए हैं।

लखपति विधानपरिषद प्रत्याशी

इसी तरह नरेन्द्र कुमार कश्यप के पास 67, 78 लाख की सम्पत्ति में टोयटा फार्चून गाड़ी 70 ग्राम सोना हीरे की अंगूठी और रायफल भी है। एक टैक्टर के अलावा सोना चांदी होने की बात भी उन्होंने स्वीकारी है। इसी तरह वाराणसी के दयाशंकर के पास भी जमीन जायदाद सम्मानजनक बैंक बैलेंस है।

जबकि जेपीएस राठौर के पास कई तरह के बांड पेपर फिलिंग स्टेषन छह लाख के जेवरों के अलावा बैक बैलेस भी लगभग 64 लाख का है। उनकी सम्पत्ति ढाई करोड की है। इसके अलावा खेती योग्य जमीन भी है। वहीं सपा प्रत्याशी शाहनवाज खान क पास एक करोड 45 लाख रूपए की सम्पत्ति का व्यौरा सामने आया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक करोड़ 59 लाख की सम्पत्ति को दिखाया

जबकि केशव प्रसाद मौर्य ने अपना जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें ट्रैक्टर महेन्द्रा बोलोरों पिकप एक मोटर साइकिल एक रायफल रिवाल्वर सोना चांदी समेत एक करोड 59 लाख की सम्पत्ति को दिखाया गया है। जबकि 78 लाख के जेवरात भी दिखाए गए हैं। वहीं मुकेश शर्मा के पास 21,77 लाख की सम्पत्ति दिखाई गयी है। जबकि एक अन्य भाजपा उम्मीदवार बनवारी लाल दोहरे की बैंक में देनदारी बकाया है। जबकि भूपेन्द्र चौधरी ने लगभग 96 लाख की सम्पत्ति का विवरण पेश किया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story