Madhya Pradesh में पहुंचा Monsoon, UP-Bihar समेत कई राज्यों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

Monsoon Updates 2026: IMD ने UP और Bihar के कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 25 Jun 2026 4:56 PM IST
Monsoon Updates 2026
X

Monsoon Updates 2026

Monsoon Updates 2026: इस वक़्त पूरे देश में Monsoon एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होता स्पष्ट नज़र आने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने Uttar Pradesh, Bihar, Madhya Pradesh, Delhi, Jharkhand, Maharashtra और कई अन्य राज्यों में भारी वर्षा, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी मात्र 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए बहुत ही अहम रहने वाले हैं। जहां एक तरफ वर्षा लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में जलभराव, बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा भी बढ़ गया है।

Madhya Pradesh में पहुंचा Monsoon, Indore में झमाझम वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने Madhya Pradesh में दस्तक दे दी है। राज्य के इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बीते 3 दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि Bhopal, Indore, Ujjain, Rewa, Gwalior, सागर और आसपास के जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। जून महीने में ही इंदौर जिले में लगभग 4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से बेहतर मानी जा रही है।

UP और Bihar में भारी वर्षा का अलर्ट

IMD ने UP और Bihar के कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी गर्मी और उमस का बुरा प्रभाव बना रह सकता है।

बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर खासतौर से चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भी मौसम का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार Delhi, Jharkhand, Chhattisgarh, Punjab, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Jammu & Kashmir, Maharashtra, West Bengal, Odisha, Sikkim, Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu, and Kerala में भी भारी वर्षा की संभावना है।

झारखंड के रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो और दुमका में भारी वर्षा का Yellow Alert जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-NCR में भी मौसम अचानक बदल सकता है। राजधानी में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर वर्षा ने पकड़ा जोर

महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तेज वर्षा और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई, पालघर, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और अकोला जैसे जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इसके अलावा कोंकण और गोवा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तट के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

कहीं राहत तो कहीं आफत बन सकती है वर्षा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अब देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। हालांकि, वर्षा से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन, बिजली गिरने और यातायात बाधित होने जैसी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाये रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। अब आगामी दिनों में मानसून और अधिक सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई राज्यों में व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story