TRENDING TAGS :
Moradabad News: तैनात चर्म रोग की डॉक्टर के केबिन के बाहर हंगामा करने वाली यूट्यूबर के खिलाफ FIR
Moradabad News: मुरादाबाद जिला अस्पताल की चर्म रोग डॉक्टर के केबिन के बाहर हंगामा करने वाली महिला यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज। पुलिस जांच में जुटी।
Moradabad News(Photo-Social Media)
Moradabad News: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना यूट्यूबर को पड़ा भारी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को डराने-धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने यूट्यूबर और उसकी सहयोगी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिदा पर मरीज न देखने का आरोप लगाते हुए यूट्यूबर जुनेरा रफी ने जमकर हंगामा काटा
इस दौरान वह खुद मोबाइल से वीडियो बनाती रही, जबकि डॉक्टर पहले से ही दूसरे मरीज का चेकअप कर रही थीं यूट्यूबर ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज 'विजेता लर्निंग प्लेटफॉर्म' पर पोस्ट कर दिया
वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आई
डॉक्टर आबिदा की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने यूट्यूबर जुनेरा रफी और उसकी सहयोगी नाजिश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है


