Moradabad News: शराब के उधार पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों ने लगाए मारपीट के आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद में शराब के उधार पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Sudhir Goyal
Published on: 15 May 2026 10:27 AM IST
Moradabad News
X

Moradabad News(Photo-Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मूढ़ापांडे क्षेत्र में उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर दोनों तरफ से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

शराब के उधार पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद

पहले पक्ष की ओर से ग्राम मिलक निवासी रवेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि वह एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। उनके अनुसार मूढ़ापांडे निवासी शिवकुमार उर्फ राघव पर शराब के कुछ रुपये उधार थे। रवेन्द्र सिंह का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरे पक्ष से प्रधान पति शिवकुमार सिंह ने भी अपनी तरफ से आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विक्की जैन से कहासुनी हुई थी। शिवकुमार सिंह के मुताबिक विवाद के दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना मूढ़ापांडे पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बाबत पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story